लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बोले-आयात करने की जगह भारत बने निर्यातक, इस दिशा में तेजी से काम करना होगा

By निखिल वर्मा | Updated: June 11, 2020 12:51 IST

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95वें वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि इस वक्त मुसीबत की दवाई सिर्फ मजबूती है, मुश्किल वक्त में भारत हमेशा आगे बढ़कर सामने आया है।पीएम ने कहा, 'बाढ़, टिड्डी, तेल कुएं में आग, छोटे-मोट भूकंप, चक्रवात इन सबसे हम एक साथ लड़ रहे हैं।

इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (ICC) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि हमें आपदा को अवसर में बदलना है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम को संबोधित किया। कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने कहा, ये समय अवसर को पहचानने का है, खुद को आज़माने का है और नई बुलंदियों की ओर जाने का है। ये अगर सबसे बड़ा संकट है, तो हमें इससे सबसे बड़ी सीख लेते हुए, इसका पूरा लाभ भी उठाना चाहिए।

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

1. एक बहुत बड़ी वजह रही है कि बीते 5-6 वर्षों में, देश की नीति और रीति में भारत की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है। अब कोरोना क्राइसिस ने हमें इसकी गति और तेज करने का सबक दिया है। इसी सबक से निकला है, आत्मनिर्भर भारत अभियान। 

2. हर वो चीज जिसे आयात करने के लिए देश मजबूर हैं, वो भारत में ही कैसे बने, भविष्य में उन्हीं उत्पादों का भारत निर्यातक कैसे बने, इस दिशा में हमें और तेजी से काम करना है।

3.  अब देश में बैंकिंग सर्विस का दायरा उन लोगों तक भी पहुंच पाया है, जो लंबे समय से इससे दूर थे। जनधन, आधार, मोबाइल के माध्यम से बिना लीकेज करोड़ों लोगों को तक जरूरी सहायता पहुंचाना संभव हुआ है।

4. भारत में एक और अभियान अभी चल रहा है, देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का। विशेषकर पश्चिम बंगाल के लिए तो ये बहुत ही फायदेमंद है। इससे राज्य में जूट का कारोबार बढ़ने की संभावना बढ़ती है।

5. आज प्रतिवर्ष देशवासियों के करीब-करीब 19 हजार करोड़ रुपए बिजली के बिल एलईडी की वजह से बच रहे हैं। ये बचत गरीब को हुई है, ये बचत देश के मध्यम वर्ग को हुई है।

6.मैन्युफैक्चरिंग में बंगाल की ऐतिहासिक श्रेष्ठता को हमें पुनर्जीवित करना होगा। हम हमेशा सुनते आए हैं, जो बंगाल आज सोचता है वो भारत कल सोचता है। हमें इससे प्रेरणा लेते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। 

7. पूर्वी भारत में बांस की खेती और आर्गेनिक उत्पादों के लिए भी क्लस्टर्स बनेंगे। सिक्किम की तरह पूरा नॉर्थ ईस्ट, आर्गेनिक खेती के लिए बहुत बड़ा हब बन सकता है। 

8. किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए जो निर्णय हाल में हुए हैं, उन्होंने एग्रीकल्चर इकॉनॉमी को बरसों की गुलामी से मुक्त कर दिया है। अब भारत के किसानों को अपने उत्पाद, अपनी उपज देश में कहीं पर भी बेचने की आज़ादी मिल गई है।

9. देश में ही सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग, पावर स्टोरेज कैपिसिटी बढ़ाने के लिए बेहतर बैट्री के आरएंडडी और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश करें।

10.GeM प्लेटफॉर्म पर छोटे-छोटे सेल्फ हेल्प ग्रुप, एमएसएमई सीधे भारत सरकार को अपने गुड्स और अपनी सर्विस उपलब्ध करा सकते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह