लाइव न्यूज़ :

दूसरी लहर के दौरान चंडीगढ़ में डेल्टा स्वरूप से सबसे ज्यादा संक्रमण : पीजीआईएमईआर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जून कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण के मामले आए। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने लोगों से कोविड-19 के संबंध में उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और संक्रमण की कड़ी को तोड़ने, तीसरी लहर के जोखिम को कम करने के लिए टीकाकरण की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी लहर के दौरान केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ में प्रसारित स्वरूप में क्या कोई बदलाव आया, इस पर अध्ययन के दौरान पांच मई से 24 मई की अवधि में संक्रमण के 25 नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए नयी दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे गए थे।’’

पीजीआईएमईआर द्वारा जारी बयान के मुताबिक इनमें से 92 प्रतिशत नमूने चंडीगढ़ के निवासियों के थे। बयान के अनुसार राम ने कहा, ‘‘दूसरी लहर के दौरान एनसीडीसी भेजे गए नमूनों में डेल्टा स्वरूप (बी 1.617.2) और अल्फा स्वरूप (बी 1.1.7) के क्रमश: 61 प्रतिशत और 30 प्रतिशत मामले थे।’’ उन्होंने कहा कि कम गुणवत्ता के कारण दो नमूनों का अनुक्रमण नहीं हो पाया। राम ने कहा कि संस्थान में विषाणु विज्ञान विभाग मार्च 2020 से आरटी-पीसीआर जांच कर रहा है और कुल 2.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है। एकेडमिक्स के डीन जी डी पुरी ने कहा कि भेजे गए नमूने में डेल्टा प्लस का मामला नहीं मिला।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को कोविड-19 के 22 नए मामले आए। रविवार के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक संक्रमितों की संख्या 61,430 और मृतक संख्या 806 हो गयी है। चंडीगढ़ में वर्तमान में 353 मरीजों का उपचार चल रहा है और 60,271 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे