लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सर्वाधिक नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:31 IST

Open in App

(सूर्या देसराजु)

अमरावती, एक जून कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान आंध्र प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आए।

आंध्र प्रदेश में मार्च से लेकर सितम्बर 2020 के बीच कोविड-19 की पहली लहर के दौरान मामले पांच लाख के पार चले गए थे, लेकिन दूसरी लहर के दौरान अकेले मई 2021 में 5.71 लाख मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, मई 2021 की शुरुआत में राज्य में संक्रमण के 11.21 लाख मामले थे, जो माह अंत तक 16,93,085 हो गए। 25 मई तक हर पांच दिन में एक लाख मामले सामने आए। हालांकि इनमें एक बार फिर कमी दर्ज की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में एक महीने में 5.46 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए और 2,877 लोगों की इससे मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल एक से 31 अगस्त के बीच संक्रमण की पहली लहर के दौरान 2.84 लाख मामले सामने आए थे, जिनमें से 2.53 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए और 2,562 लोगों की इससे मौत हुई। तब नमूनों के संक्रमित आने की दर 16.89 प्रतिशत तक पहुंच गई थी लेकिन इस साल मई में यह दर 25.56 (16 मई को) प्रतिशत हो गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, पांच मई को एक दिन में सर्वाधिक 1.16 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। 16 मई को सर्वाधिक 24,171 नए मामले सामने आए और 19 मई को सर्वाधिक 24,819 लोग संक्रमण मुक्त हुए और 22 मई को सर्वाधिक 118 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। 16 मई से 20 मई के बीच कोविड-19 के एक लाख से अधिक मामले सामने आए थे। 17 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी सर्वाधिक 2.11 लाख पर पहुंच गई थी।

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि जनसंख्या के अनुपात में ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख पर 186 व्यक्ति जबकि शहरी क्षेत्रों में एक लाख पर 263 लोग संक्रमित हुए।

अनिल ने बताया कि वहीं पिछले सप्ताह ग्रामीण इलाकों में एक लाख पर 247.8 और शहरी इलाकों में एक लाख पर 383.7 लोग संक्रमित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल