लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत में बढ़ रही: दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 00:31 IST

Open in App

सोनीपत, 19 दिसंबर हरियाणा के सोनीपत में हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा आक्रोश सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ईंधन, प्याज, टमाटर के दामों में वृद्धि के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत में बढ़ रही है।

युवा कांग्रेस ने हरियाणा भर्ती घोटाले की जांच न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की और हरियाणा सरकार को ऐसा करने के लिए 15 दिन का समय दिया।

युवा आक्रोश सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, प्याज, टमाटर के दाम आज आसमान छू रहे हैं, लेकिन हरियाणा में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत में है। हरियाणा में हर नौकरी में रिश्वत का भंडाफोड़ हुआ है। 30 से ज्यादा भर्तियों के पेपर लीक हुए। इससे ध्यान भटकाने के लिये सरकार ने बहुत सारे सरकारी विभागों में छंटनी करनी शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक आंकड़ा नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी का सच है और मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला हरियाणा के भर्ती घोटाले के आगे फीका पड़ गया।

उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केवल युवाओं का भविष्य ही बर्बाद नहीं किया बल्कि हर गरीब परिवार के घर का बजट बिगाड़ने का भी काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह