लाइव न्यूज़ :

मप्र में 2020-21 के दौरान बीते चार साल की सर्वाधिक जीएसटी चोरी पकड़ी गई : आरटीआई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:56 IST

Open in App

इंदौर, 13 जुलाई कोविड-19 के भीषण प्रकोप वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 में वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की मध्यप्रदेश इकाई ने धोखाधड़ी के 163 मामलों में 1,616.48 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के माध्यम से प्रापत जानकारी के मुताबिक यह इस इकाई द्वारा बीते चार वित्तीय वर्षों में पकड़ी गई जीएसटी चोरी का सर्वाधिक आंकड़ा है।

गौर करने वाली बात है कि यह चोरी 2020-21 की उस अवधि में पकड़ी गई, जब देश भर में महामारी के भीषण प्रकोप की रोकथाम के लिए लॉकडाउन और अन्य बंदिशों के चलते अधिकांश परिवहन व कारोबारी गतिविधियां लम्बे समय तक थम गयी थी।

नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उन्हें डीजीजीआई की भोपाल स्थित क्षेत्रीय इकाई ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जीएसटी चोरी के बारे में जानकारी दी है।

इस ब्योरे के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019-20 में धोखाधड़ी के 89 मामलों में 1,203.96 करोड़ रुपये, 2018-19 में धोखाधड़ी के 56 मामलों में 576.81 करोड़ रुपये और 2017-18 में धोखाधड़ी के छह मामलों में 17.48 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह