लाइव न्यूज़ :

मप्र के इन्दौर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तकके सर्वाधिक 612 मामले

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:04 IST

Open in App

इन्दौर, 26 मार्च मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित इन्दौर जिले में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक के सर्वाधिक 612 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इससे पहले एक दिसंबर को इन्दौर में संक्रमण के सबसे अधिक 595 मामले सामने आए थे। अब बृहस्पतिवार को 612 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इन्दौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन समिति ने रात को जारी कर्फ्यू की अवधि एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया है। शहर में कर्फ्यू अब 10 बजे के बजाए 9 बजे शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रशासन ने शहर के सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने का निर्णय लिया है। सोमवार को होली मनाने के लिये किसी को भी अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को भोपाल में संक्रमण के 425 नए मामले सामने आए। संक्रमण में इस वृद्धि के मद्देनजर भोपाल जिला आपदा प्रबंधन समिति संक्रमण की रोकथाम के उपायों की समीक्षा करेगी तथा प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए ताजा दिशा-निर्देश शुक्रवार शाम तक जारी किये जायेगें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?