लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सामने आये कोविड-19 के सर्वाधिक 4,650 मामले

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:07 IST

Open in App

श्रीनगर, चार मई जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे अधिक 4,650 नए मामले सामने आए जबकि 37 मरीजों की जान चली गयी।

अधिकारियों ने बताया कि इसी के साथ इस संघ शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,91,869 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 2,458 हो गयी ।

उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग से 1,463 और कश्मीर संभाग से 3,187 नये मरीज सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 1,311 नए मामले श्रीनगर जिले से आए हैं, जबकि जम्मू जिले से 598 और अनंतनाग जिले से 417 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में फिलहाल 37,302 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। अभी तक 1,52,109 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में जम्मू क्षेत्र में 25 और कश्मीर क्षेत्र में 12 कोविड-19 मरीजों ने जान गंवायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता