लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1925 नए मामले

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:57 IST

Open in App

देहरादून, 13 अप्रैल उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त उछाल आया और 1925 नए मरीज सामने आए जो इस वर्ष एक दिन में आया सर्वाधिक आंकड़ा है । इसके अलावा, महामारी से पीड़ित सात अन्य मरीजों ने दम तोड़ दिया ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अुनसार, ताजा मरीजों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,12,071 हो गई हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,780 हो गया है ।

इससे पहले प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 मरीजों का आंकडा 2,078 था जो 19 सितंबर को दर्ज किया गया था ।

प्रदेश में सर्वाधिक 775 कोविड मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, उधम सिंह नगर में 172, टिहरी में 35, पौड़ी में 33, अल्मोड़ा में 31, चंपावत में 21 , पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 13—13, रूद्रप्रयाग में 12, चमोली में आठ और उत्तरकाशी में एक मरीज मिला ।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,353 है जबकि 98,897 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे