लाइव न्यूज़ :

उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों में उद्यशीलता को बढ़ावा देना चाहिए: मंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने बुधवार को देश के उच्च शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया कि वे छात्रों के बीच नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करने और संकाय सदस्यों को नवोन्मेषकों तथा लीक से हटकर सोचने वाले विचारकों, समस्याओं के रचनात्मक समाधानकर्ताओं तथा रोजगार सृजनकर्ताओं के रूप में तैयार करने के लिए ठोस प्रयास करें।

शिक्षा राज्य मंत्री सरकार ने अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन एचीवमेंट्स (एआरआईआईए) जारी करते हुए यह बात कही।

वर्ष 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवोन्मेष को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए सरकार ने कहा कि संस्थानों को नवाचार और अनुसंधान की संख्या से अधिक ध्यान इनकी गुणवत्ता पर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आत्मनिर्भर भारत को सही मायनों में प्राप्त करने में मददगार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के काशी दौरे में जो तीन संकल्प लिए थे, ‘नवोन्मेष पर जोर’ उनमें से एक है। दो अन्य संकल्प ‘स्वच्छ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ हैं। इन वादों को ध्यान में रखते हुए, नवोन्मेष ही इकलौता मार्ग है उनकी पूर्ति के लिए। इसलिए हमें हमारे शैक्षणिक संस्थानों में नवोन्मेष और उद्यमशीलता को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना चाहिए।’’

सरकार ने कहा कि भारत उन देशों में से एक है जिनकी उच्च शिक्षा प्रणाली सबसे ज्यादा व्यापक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह