लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में उच्च शैक्षणिक संस्थान ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:35 IST

Open in App

देहरादून, सात मई कोविड संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए उत्तराखंड में सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद कर दिया गया ।

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने यहां एक बयान में कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उनसे संबंद्ध संस्थानों में सात मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है ।

मंत्री ने कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद करने के फैसले से कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी । कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के अनेक कर्मचारी अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से कई शिक्षकों और प्राचार्यों की इससे जान भी जा चुकी है ।

तीन मई को इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के उच्च शैक्षणिक संस्थानों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा लेकिन इस दौरान आनलाइन पढाई जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल