लाइव न्यूज़ :

अगले शैक्षणिक सत्र में उच्च शिक्षा आयोग का गठन होगा : सचिव

By भाषा | Updated: December 12, 2020 01:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और एआईसीटीई जैसी स्वायत्त संस्थाओं की जगह लेने वाले भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का गठन अगले शैक्षणिक सत्र में किया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारत के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) के गठन की सिफारिश की गयी है। चिकित्सा और विधि की शिक्षा को छोड़कर अन्य विषयों की उच्च शिक्षा के लिए एक शीर्ष संस्था का गठन होगा।

फिक्की द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित एक सम्मेलन में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने कहा, ‘‘2021 में आप कुछ बड़े बदलाव देखेंगे। जैसे कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए साझा प्रवेश परीक्षा होगी। इसके अलावा कई और पहल की जाएगी।’’

अगले साल शिक्षा क्षेत्र के नियामक में होने वाले बदलाव के बारे में उन्होंने कहा कि यूजीसी, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) जैसी संस्थाओं का विलय कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगले शैक्षणिक सत्र में भारत का एक उच्च शिक्षा आयोग होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट