लाइव न्यूज़ :

अत्यधिक मतदान प्रतिशत से बंगाल में असल परिवर्तन की लोगों की इच्छा की पुष्टि होती है : मिथुन

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:01 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में अत्यधिक मतदान प्रतिशत रहने से इस बात की पुष्टि होती है कि बंगाल के लोग ‘असल परिवर्तन’ चाहते हैं।

चुनाव आयोग की एक अद्यतन रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 27 मार्च को प्रथम चरण के चुनाव के तहत 30 सीटों पर करीब 84.13 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

अभिनेता से नेता बने 70 वर्षीय मिथुन जंगलमहल क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह सात मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे।

उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में दिन में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान उन्होंने अपने अनूठे अंदाज में लोगों का अभिवादन किया।

उन्होंने बांकुड़ा जिले के इंदास में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रथम चरण के चुनाव में अत्यधिक मतदान प्रतिशत रहने से इस बात की पुष्टि होती है कि बंगाल के लोग असल परिवर्तन चाहते हैं। ’’

उन्होंने पश्चिम बंगाल के देबरा और केशपुर में भी रोड शो किया।

उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘आप लोगों को धमकी दी गई कि यदि आपने एक पार्टी विशेष को वोट दिया तो आपके पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। हम चाहते हैं कि धमकी यह दौर खत्म हो। असल परिवर्तन लाने के लिए आपको भाजपा को वोट देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos