लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में तेज रफ्तार ट्रक चंबल नदी में गिरा, ट्रक में सवार थे तीन लोग, एक की मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 1, 2022 16:02 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार की सुबह एक भयानक हादसा हुआ। बड़नगर क्षेत्र के धुरेरी गांव के समीप बहने वाली चंबल नदी में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर गिर गई है, जिसमें तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सवार तीन में एक की मौत हो गई है। प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के धुरेरी गांव में मंगलवार की सुबह एक भयानक हादसा हुआगांव के समीप बहने वाली चंबल नदी में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर गिर गई हैइस ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है

उज्जैन:मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के धुरेरी गांव में मंगलवार की सुबह एक भयानक हादसा हुआ। गांव के समीप बहने वाली चंबल नदी में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर गिर गई है, जिसमें तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद गांव के लोगों ने घटना की सूचना इंगोरिया पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने के साथ ही फौरन पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन अचानक खो गया और वो चंबल नदी पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक  देखते ही देखते आधे से अधिक ट्रक का हिस्सा पानी में डूब गया। इस ट्रक में चालक समेत कुल तीन लोग फंसे हुए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेशMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया