लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार जीप ने बोनट पर सिपाही को आधा किलोमीटर तक घसीटा, चालक समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:30 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 29 जून हरियाणा के कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार जीप चालक ने बोनट पर लटके यातायात पुलिसकर्मी को आधा किलोमीटर तक घसीटा। दरअसल, जांच चौकी पर इशारा किए जाने के बावजूद जीप चालक नहीं रुका और उसकी तेज गति को देखते हुए वहां मौजूद सिपाही को अपनी जान बचाने के लिए बोनट पर कूदना पड़ा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में एक राजमार्ग पर पुलिस जांच चौकी पर तैनात सिपाही संजीव कुमार ने एक बोलेरो जीप को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक नहीं रुका और उसने तेजी के साथ सिपाही के बगल से जीप निकालने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जीप की तेज रफ्तार को देखते हुए सिपाही जान बचाने के लिए उसके बोनट पर कूद गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और सिपाही को गिराने के उद्देश्य से उसकी रफ्तार बढ़ा दी। डीएसपी ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने आधा किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक वाहन का पीछा कर उसे रोका। उन्होंने बताया कि जीप में चालक समेत तीन लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि जीप चालक ने जो किया उससे कांस्टेबल की मौत हो सकती थी। पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। जीप के चालक नूरदीप उर्फ लवप्रीत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल