लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ में तेज गति कार डिवाइडर से टकरायी, तीन की मौत

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:29 IST

Open in App

रामगढ़, 15 सितंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में कुज्जू थाना क्षेत्र की कुज्जू घाटी में रजरप्पा माता का दर्शन करने आ रहे पांच लोगों की तेज गति कार बुधवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति की रांची स्थित रिम्स ले जाये जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बिहार के शेखपुरा से पांच लोग रामगढ़ के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तका मंदिर दर्शन के लिए कार से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज बारिश के हो रही थी और कार की गति भी तेज थी। उन्होंने बताया कि इसी बीच कार के बगल से एक ट्रक गुजरा जिससे वर्षा का पानी कार की विंड स्क्रीन पर आ गया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कुज्जू थाना क्षेत्र की कुज्जू घाटी में सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर थी जिसे इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों का रामगढ़ में ही इलाज किया गया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हताहत लोगों के बारे में बिहार के शेखपुरा में रहने वाले परिजनों से संपर्क करके सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे मृतक के शव का रांची के रिम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार के चालक 26 वर्षीय मोहित कुमार और 26 वर्षीय गोलू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि गंभीर रूप से घायल 33 वर्षीय दीपक कुमार झा की मौत रांची रिम्स ले जाये जाने के दौरान रास्ते में हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों युवकों की पहचान राकी कुमार (30) एवं रिषु राज (28) रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे