लाइव न्यूज़ :

मतदान का उच्च प्रतिशत बंगाल में आसन्न परिवर्तन का संकेत : नड्डा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:23 IST

Open in App

धनेखाली (पश्चिम बंगाल), 31 मार्च भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का उच्च प्रतिशत पश्चिम बंगाल में आसन्न परिवर्तन का संकेत है क्योंकि ‘‘भ्रष्ट’’ तृणमूल कांग्रेस सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है।

नड्डा ने कहा कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ के बावजूद ‘‘शांतिपूर्ण चुनाव’’ कराने के लिए निर्वाचन आयोग प्रशंसा का पात्र है।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल खत्म हो गया है। मतदान के उच्च प्रतिशत से लोगों की परिवर्तन की इच्छा का पता चलता है। ममता बनर्जी चिंतित हैं क्योंकि चुनाव शांतिपूर्ण है और तृणमूल कांग्रेस के गुंडे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहे।’’

राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत 27 मार्च को पहले दौर का मतदान हुआ था जिसमें 84.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बनर्जी के चुनावी नारे ‘मां, माटी और मानुष’ को लेकर भाजपा प्रमुख ने कहा कि हाल में हुई 82 वर्षीय शोवा मजूमदार की मौत राज्य की दुखद स्थिति बयां करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मजूमदार की मौत से राज्य में मांओं की स्थिति का पता चलता है।’’

भाजपा ने सोमवार को दावा किया था कि पार्टी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की मां शोवा मजूमदार की मौत तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले में लगी चोटों की वजह से हुई।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल