लाइव न्यूज़ :

भारत के खाद्य अधिशेष देश होने के बावजूद उच्च कुपोषण बरकरार: नीति आयोग

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि भारत के खाद्य-अधिशेष राष्ट्र होने के बावजूद देश में उच्च कुपोषण बना हुआ है और लोगों के बीच ‘‘व्यवहारगत परिवर्तन’’ के माध्यम से ही स्थिति में सुधार हो सकता है।

स्वास्थ्य एवं पोषण पर एक राष्ट्रीय डिजिटल संग्रह ‘पोषण ज्ञान’ की शुरुआत करते हुए कुमार ने कहा कि पोषण ज्ञान एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार पोषण को एक 'जन आंदोलन' बनाने में मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जमीन पर व्यवहारों में बदलाव के माध्यम से ही वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। भारत के खाद्य-अधिशेष (सरप्लस) राष्ट्र होने के बावजूद उच्च कुपोषण बना हुआ है, जो व्यवहारगत परिवर्तन की स्पष्ट आवश्यकता की ओर इशारा करता है।’’

इस कार्यक्रम में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि भारत में पोषण की चुनौती को विशेष रूप से जोखिम वाली श्रेणियों जैसे गर्भवती महिलाओं और छह साल से कम उम्र के बच्चों को व्यवहारिक अंतर्दृष्टि के माध्यम से लक्षित करके हल किया जाना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव राम मोहन मिश्रा ने पोषण ज्ञान पोर्टल की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि यह ज्ञान सबसे उपयोगी है और यह समाज की भलाई में सहायक होगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पोषण ज्ञान संग्रह की अवधारणा एक संसाधन के रूप में की गई थी, जो स्वास्थ्य एवं पोषण के 14 विषयगत क्षेत्रों में संचार सामग्री की खोज को सक्षम बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह