लाइव न्यूज़ :

बंगाल के हल्दिया में रिफाइनरी आग की जांच करेगी उच्च-स्तरीय आईओसी टीम

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:37 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की एक उच्च-स्तरीय टीम बुधवार को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पहुंची। यह टीम मंगलवार को रिफाइनरी में आग लगने के कारणों की जांच के लिए पहुंची है, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 44 अन्य घायल हो गए।

आईओसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से 38 का कोलकाता में विभिन्न सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है जबकि तीन संविदा कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा, “कल की घटना में दुर्भाग्य से अपनी जान गंवाने वाले तीन संविदा कर्मियों के परिवार के सदस्यों से इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता देने के लिए संपर्क किया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा, “इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का वरिष्ठ प्रबंधन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है, और आईओसी प्रभावित श्रमिकों को सभी आवश्यक सहायता, राहत और मुआवजा प्रदान करेगा।”

आईओसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हल्दिया रिफाइनरी की मोटर स्पिरिट क्वालिटी (एमएसक्यू) इकाई में घटना का प्राथमिक कारण अचानक लगी आग लग रहा है।

47 घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें हल्दिया रिफाइनरी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी को 'ग्रीन कॉरिडोर' के माध्यम से कोलकाता लाया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और इलाज कराने वालों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos