लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पुलिसकर्मी की मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच : भाजपा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:18 IST

Open in App

जम्मू, 23 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

अधिकारियों ने कहा था कि पुलिसकर्मी अजय धर की बुधवार को उस समय मौत हो गई थी जब उनके सहयोगी ने ही ‘गलत पहचान’ की वजह से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि धर पुलिस विभाग में ‘फॉलोअर’ के पद पर कार्यरत थे और हंदवाड़ा में तैनात थे।

अधिकारियों के मुताबिक मंदिर की सुरक्षा में तैनात संतरी ने देर रात करीब दो बजे धर को तब गोली मार दी जब वह कथित तौर पर कहने के बावजूद नहीं रुके।

भाजपा ने घटना को ‘नृशंस हत्या’ करार दिया और पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है। धर का पार्थिव शरीर जम्मू के जगती कैम्प स्थित उनके निवास पर लाया गया और बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि अगर इस मामले में जांच के आदेश नहीं दिए गए तो इसका नकारात्मक असर कश्मीरी पंडितों का घाटी में पुनर्वास पर पड़ेगा

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मामले की पुलिस द्वारा लीपापोती की जा रही है। यह झूठ (पुलिस) सामने आ रहा है।’’

भारती ने सवाल किया, ‘‘वह (धर) पुलिस लाइन में तैनात थे। क्यों अचानक उनका वहां से स्थानांतरण किया गया? उनकी ड्यूटी रात 10 बजे समाप्त हो गई थी तो फिर रात दो बजे उन्हें क्यों बुलाया गया? उनका फोन, पहचान पत्र और अन्य सामान कहा हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र