लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानपरिषद के उपाध्यक्ष के निधन की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी : बिरला

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कर्नाटक विधानपरिषद उपाध्यक्ष एस एल धर्मगौड़ा के मौत पर दुख प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि इसकी उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा, ‘‘ कर्नाटक विधान परिषद उपाध्यक्ष एस एल धर्मगौड़ा के निधन की दुखद खबर से व्यथित हूं । उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ’’

उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी के रूप में उनके साथ सदन में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम लोकतंत्र की गरिमा पर कठोर आघात है। उनकी मृत्यु की उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बिरला ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा और पीठासीन अधिकारियों की गरिमा व स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना सभी का दायित्व है।

गौरतलब है कि कर्नाटक की राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा का शव चिकमंगलूरू के कडूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह