लाइव न्यूज़ :

बजरों के समुद्र में फंसने के घटनाक्रम की जांच करेगी उच्चस्तरीय समिति

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई पेट्रोलियम मंत्रालय ने चक्रवाती तूफान ताउते के दौरान ओएनजीसी के लिए काम करने वाली एक ठेकेदार कंपनी के तीन बजरे समुद्र में फंस जाने से जुड़े घटनाक्रम के मामले में पड़ताल के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया।

ओएनजीसी के लिए पश्चिमी तटीय क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी एफकॉन्स के तीन बजरे भीषण तूफान के दौरान समुद्र में फंस गये थे। इन पर 600 से ज्यादा लोग सवार थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इनके फंसने और बाद के घटनाक्रम में कई लोगों की जान चली गयी।

घटनाक्रम की जांच करने के लिए गठित समिति में पोत परिवहन महानिदेशक अमिताभ कुमार, हाइड्रोकार्बन्स के महानिदेशक एससीएल दास और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव एन जाफरी शायिन शामिल हैं।

समिति में अन्य किसी सदस्य को भी शामिल किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की मदद ली जा सकती है।

मंत्रालय ने अधिक ब्योरा नहीं दिया और कहा, ‘‘समिति एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।’’

मंत्रालय के अनुसार समिति से इन बजरों के समुद्र में फंसने से जुड़े घटनाक्रम के मामले में पड़ताल करने को कहा गया है।

बयान के अनुसार समिति इस बारे में भी पता लगाएगी कि ‘‘क्या मौसम विज्ञान विभाग और अन्य प्राधिकारों की चेतावनियों पर समुचित तरीके से ध्यान दिया गया और कार्रवाई की गयी या नहीं।’’

समिति यह भी पता लगाएगी कि क्या बजरों को सुरक्षित रखने तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित मानक परिचालन प्रक्रियाओं का सही तरह से पालन किया गया था या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी