लाइव न्यूज़ :

भारत में निर्मित टीके की उच्च मांग उसकी विश्वसनीयता का साक्ष्य: रविशंकर

By भाषा | Updated: February 25, 2021 00:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत में निर्मित टीके की उच्च मांग इसकी विश्वसनीयता का सुबूत है।

उन्होंने कहा कि तमाम देशों में इसकी मांग है और कई देशों में टीके की खेप भेजी गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद भारत में बने टीकों की विश्वसनीयता से जुड़े सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘जहां तक विश्वसनीयता की बात है तो यह टीके दर्जनों देशों में जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों को निशुल्क टीके मुहैया कराए गए हैं जबकि कई अन्य देशों में लोग इनकी मांग कर रहे हैं।’’

प्रसाद ने कहा, यहां तक कि टीकों को लातिन अमेरिकी देशों को भी भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ''यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की कामयाबी का एक उदाहरण है और हमें इसकी प्रशंसा करनी चाहिए कि भारतीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos