लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान उच्च न्यायालयों, जिला अदालतों ने ऑनलाइन माध्यम से 25 लाख सुनवाई कीं: प्रसाद

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण काम नहीं रुका।

उन्होंने कहा कि देश में काम नहीं रुके, इसके लिए सरकार ने ‘घर से काम करने’ के नियमों में छूट दी।

प्रसाद ने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद 85 प्रतिशत काम जारी रहा।

प्रसाद ने एक डिजिटल समारोह में कहा, ‘‘डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र ने इंटरनेट, मोबाइल फोन और अन्य आईटी संबंधी मंचों के जरिए दुनिया की एकसाथ कदमताल को जारी रखा।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर में लोगों का स्वास्थ्य, जीवन और सुरक्षा प्रभावित हुई, लेकिन इसने कई अवसर भी दिए।

प्रसाद ने कहा कि इस महामारी ने ऐसी कई चुनौतियां पैदा कीं, जिनके कानूनी समाधान की आवश्यकता थी।

मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालयों और जिला अदालतों ने देश में वैश्विक महामारी के दौरान डिजिटल माध्यम से करीब 25 लाख सुनवाई कीं और उच्चतम न्यायालय ने करीब 10,000 सुनवाई ऑनलाइन कीं।

भारत में 25 उच्च न्यायालय और करीब 19,000 जिला अदालतें हैं।

प्रसाद ने बताया कि सात शहरों में डिजिटल अदालतें शुरू की गई और करीब 25 लाख मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें अधिकतर यातायात उल्लंघन के मामले थे।

उन्होंने बताया कि यातायात संबंधी मामलों में 115 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में एकत्र किए गए।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालयों का भी प्रभार संभाल रहे प्रसाद ने कहा, ‘‘हम बहुत मजबूत डेटा सुरक्षा कानून बनाने जा रहे हैं, जिसमें व्यक्ति के डेटा पर नियंत्रण के संबंध में उसकी निजता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उसकी मर्जी के बिना कुछ भी साझा न किया जा सके।’’

उन्होंने भारत में कानून संबंधी शिक्षा के बारे में कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि छात्रों को वैश्विक सोच रखने और स्थानीय मामलों से जुड़े रहना सिखाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया