लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय दिल्ली में अदालत परिसरों में सुरक्षा के बारे में याचिका पर 29 सितंबर को करेगा सुनवाई

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यहां अदालत परिसरों में सुरक्षा के बारे में एक याचिका पर वह 29 सितंबर को सुनवाई करेगा। राष्ट्रीय राजधानी में एक अदालत परिसर में हाल में गोलीबारी की एक घटना हुई थी जिसमें तीन लोग मारे गए थे।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष अधिवक्ता रिचा सिंह ने इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 2019 से लंबित एक याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आवेदन दिया है और अदालत परिसर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, जहां अपराध की घटनाएं हुई हैं।

आवेदन में रोहिणी अदालत परिसर में पिछले हफ्ते हुई गोलीबारी की घटना का विशेष तौर जिक्र किया गया जिसमें तीन लोग मारे गए थे। सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री की ओर से एक जवाबी हलफनामा दायर किया गया है और इसमें जमीनी हालात में खामियों को उजागर किया गया है।

इस पर न्यायमूर्ति पटेल ने कहा, ‘‘आपके आवेदन पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को रोहिणी के अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना में तीन गैंगस्टर मारे गए थे और एक विधि प्रक्षिशु घायल हो गई थीं। रोहिणी अदालत में शुक्रवार को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की, वकील के भेष में आये दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। संदेह है कि दोनों टिल्लू गिरोह के सदस्य थे।

जनहित याचिका कानून के छह छात्रों ने दायर की है और इसमें दिल्ली में जिला अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में, अदालत परिसरों में हुए अनेक अपराधों का जिक्र किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी