लाइव न्यूज़ :

तरुण तेजपाल मामले में उच्च न्यायालय 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:16 IST

Open in App

पणजी, 20 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने सोमवार को कहा कि वह 2013 के दुष्कर्म मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को बरी किए जाने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर 27 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से सुनवाई करेगी।

न्यायमूर्ति एम एस सोनक और न्यायमूर्ति एम एस जावलकर की पीठ ने गोवा के महाधिवक्ता देवीदास पंगम और तेजपाल का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील द्वारा मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख देने का अनुरोध किए जाने पर सुनवाई 27 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति सोनक ने कहा कि अदालत इस मामले में डिजिटल सुनवाई की व्यवस्था सुनवाई की अगली तारीख तक कर लेगी।

मामले की सुनवाई डिजिटल माध्यम से होगी क्योंकि गोवा सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दिल्ली से अदालती कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

महाधिवक्ता पंगम ने कहा कि सोमवार को सुनवाई अगली तारीख (मामले में सुनवाई की) तय करने के लिए की गई थी।

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने 31 अगस्त को बलात्कार के मामले में तेजपाल को बरी करने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर सुनवाई 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी क्योंकि मामले में भौतिक मौजूदगी के साथ ही डिजिटल सुनवाई के लिए अनुरोध मुख्य न्यायाधीश के समक्ष लंबित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos