लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीशों से कहा : न्यायिक अधिकारियों, परिवारों के उपचार के लिए जिलाधिकारियों से समन्वय करें

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के जिला न्यायाधीशों से कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान न्यायिक अधिकारियों और उनके परिजन के इलाज के लिए वे जिलाधिकारियों के साथ समन्वय करें।

यह मुद्दा वकीलों के एक समूह ने उठाया जिन्होंने न्यायिक अधिकारियों के लिए समन्वय व्यवस्था बनाने की मांग की क्योंकि वे भी कोविड-19 का उपचार कराने एवं अस्पतालों में बिस्तर हासिल करने में अक्षम हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि जिला न्यायाधीश जिलाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर उपयुक्त स्थानों को कोविड देखभाल केंद्र बनाने की पहचान कर सकते हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘हर जिले में जिला और सत्र न्यायाधीश न्यायिक अधिकारियों एवं उनके परिजन की चिकित्सीय देखभाल के लिए जिलाधिकारियों के साथ समन्वय करें। इस आदेश से सभी जिला न्यायाधीशों और जिलाधिकारियों को अवगत कराया जाए।’’

इसके साथ ही अदालत ने इस आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट पर गौर करने के लिये मामले को छह मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित