लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने मंत्री अनिल परब द्वारा दायर मानहानि वाद में किरीट सोमैया को समन जारी किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:13 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब द्वारा दायर मानहानि वाद में शुक्रवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया को समन जारी किया और सोमैया को व्यक्तिगत तौर या अपने वकील के माध्यम से 23 दिसंबर को पेश होने को कहा।

परब ने पिछले महीने वाद दायर कर आरोप लगाया था कि सोमैया ने दापोली में एक रिसॉर्ट के निर्माण को लेकर उनके खिलाफ ''दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक'' बयान दिये।

राज्य के परिवहन मंत्री ने पूर्व सांसद सोमैया से 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सोमैया को समन जारी किया, जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि इस वाद पर 23 दिसंबर 2021 को उपयुक्त न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र