लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में सरकार की अपील पर उच्च न्यायालय ने अभियुक्तों से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:57 IST

Open in App

कोच्चि, 28 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने 2017 के अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में मंगलवार को निचली अदालत के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर अभिनेता दिलीप समेत सभी आरोपियों से जवाब तलब किया।

निचली अदालत ने आरोपी के इस मामले में कुछ अन्य गवाहों को तलब करने और सभी अभियुक्तों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां हासिल करने की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके खिलाफ राज्य सरकार उच्च न्यायालय पहुंची है।

न्यायमूर्ति वीजू अब्राहम ने मामले के सभी आरोपियों को नोटिस जारी करके अभियोजन पक्ष की दो अलग-अलग याचिकाओं पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी, 2022 की तारीख मुकर्रर की।

एक अर्जी में अभियोजन पक्ष ने दिलीप के मोबाइल नंबर सहित 25 मोबाइल नंबरों के मूल ग्राहक आवेदन और इनमें से आठ नंबरों का विस्तृत कॉल विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जबकि दूसरी याचिका में आगे की पूछताछ के लिए 16 गवाहों को फिर से बुलाने का अनुरोध किया गया है। इन गवाहों में से नौ अतिरिक्त गवाह हैं, जबकि सात की गवाही पहले हो चुकी है।

निचली अदालत ने 21 दिसंबर को तीन गवाहों को तलब करने की अनुमति दी थी और अन्य को तलब करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

गवाहों को तलब करने के संबंध में, अभियोजन पक्ष ने दलील दी है कि निचली अदालत के आदेश ने कुछ गवाहों को फिर से तलब करने के आवेदन को खारिज कर दिया और केवल तीन को समन करने की अनुमति दी, जो "अवैध और अनुचित था और मामले में सही निर्णय तक पहुंचने में पूर्वाग्रह पैदा करेगा।"

गौरतलब है कि पीड़िता तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री है, जिसे कथित तौर पर अगवा करके दो घंटे तक उसकी कार में ही छेड़छाड़ की गई थी। इस कृत्य का कथित तौर पर वीडियो भी बनाया गया था। मामले में 10 आरोपी हैं जिनमें अभिनेता दिलीप भी शामिल हैं।

दिलीप को मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर