लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने राज्य की अदालतों में सुरक्षा उपायों पर रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:57 IST

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एच सी मिश्र और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने पूछा कि राज्य सरकार ने पूर्व में अदालतों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में 25 सूत्री बुलेट प्वाइंट तय किये थे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य की अदालतों में सुरक्षा के लिए किये गये उपायों के बारे में सरकार से रिपोर्ट तलब की। उच्च न्यायालय ने राज्य की जिला अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य की अदालतों में सुरक्षा के लिए किये गये उपायों के बारे में सरकार से रिपोर्ट तलब की। उच्च न्यायालय ने राज्य की जिला अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एच सी मिश्र और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने पूछा कि राज्य सरकार ने पूर्व में अदालतों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में 25 सूत्री बुलेट प्वाइंट तय किये थे। उन बुलेट प्वाइंट्स के आलोक में राज्य की अदालतों में सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाये गये हैं और उनकी अद्यतन स्थिति क्या है? पीठ ने शपथ पत्र के माध्यम से सरकार को इस मामले में अपना जवाब दायर करने का निर्देश दिया।

मामले की अगली सुनवाई के लिए न्यायालय ने 22 नवंबर की तिथि तय की है। अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने जनहित याचिका दायर की है जिसमें हजारीबाग जिला अदालत परिसर के अंदर गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव पर एके-47, हैंड ग्रेनेड से हमले में तीन लोगों की मौत के मामले को उठाते हुए अदालतों की सुरक्षा पर सवाल उठाया था। झारखंड राज्य बार काउंसिल ने भी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जनहित याचिका दायर की है। भाषा इन्दु नीरज नीरज

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?