लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने मानहानि मामले में विजेंदर गुप्ता को जारी सम्मन पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा दर्ज करायी आपराधिक मानहानि की शिकायत में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंदर गुप्ता को सम्मन जारी करने के निचली अदालत के आदेश पर बुधवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने विजेंदर गुप्ता की याचिका पर आम आदमी पार्टी के नेता से जवाब मांगा। गुप्ता ने याचिका में दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद में कथित अनियमितताओं पर अपमानजनक बयान देने के मामले में निचली अदालत से जारी सम्मन को चुनौती दी है।

अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए चार मार्च की तारीख तय की और कहा कि ‘‘इस बीच, आदेश पर रोक लगी रहेगी।’’ अदालत ने इस याचिका पर दिल्ली सरकार का रुख भी पूछा।

गुप्ता को दिल्ली के परिवहन मंत्री की शिकायत पर 11 अक्टूबर को निचली अदालत ने एक आरोपी के तौर पर सम्मन भेजा था और उन्हें 16 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। निचली अदालत ने कहा था कि प्रथम दृष्टया मानहानि के कथित अपराध के लिए गुप्ता को आरोपी के तौर पर सम्मन भेजे जाने के पर्याप्त सबूत हैं।

गुप्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बर्मन ने दलील दी कि उनका मुवक्किल भारतीय दंड संहिता के तहत मानहानि के अपवादों के दायरे में आता है क्योंकि विपक्ष के नेता के तौर पर जन सेवा करते हुए ये बयान दिए गए।

गहलोत की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष वशिष्ठ ने कहा कि गुप्ता के ट्वीट ‘‘पूरी तरह निंदनीय’’ थे और ये ‘‘किसी न्यायिक संस्था द्वारा ठोस निष्कर्ष’’ पर पहुंचे बिना किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos