लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने सिरसा के खिलाफ जैन के मानहानि मामले में कार्यवाही पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन की ओर से शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने जैन की याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जैन ने अपनी याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी मानहानि शिकायत से संबंधित कानूनी दस्तावेजों में खामियों को दूर करने का आग्रह करने संबंधी उनका आवेदन खारिज कर दिया था।

मानहानि मामले में उच्च न्यायालय ने पुलिस और दो अन्य आरोपियों- एक मीडिया संस्थान के संपादक और प्रकाशक को भी नोटिस जारी किया है और मामले को सुनवाई के लिए 13 सितंबर को सूचीबद्ध कर दिया।

जैन ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर सिरसा और दो अन्य के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

आप विधायक ने कहा कि सिरसा ने बिना किसी सबूत के "सुनी-सुनाई" बातों के आधार पर उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर अपमानजनक बयान दिया। एक विशेष अदालत ने जुलाई 2019 में शिकायत पर नोटिस जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा