लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने आंध्र प्रदेश की आवासीय योजना पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:39 IST

Open in App

अमरावती, नौ अक्टूबर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को गरीबों के लिए घरों के निर्माण की योजना को तत्काल रोकने का निर्देश दिया क्योंकि योजना न केवल विभिन्न नियम-कानूनों बल्कि संविधान का भी उल्लंघन करती है।

अदालत ने लाभार्थियों के संभावित स्वास्थ्य खतरे समेत योजना से संबंधित अन्य मुद्दों की जांच करने के लिए राज्य सरकार को एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी निर्देश दिया जोकि योजना को आगे बढ़ाने से पहले जनता की राय लेगी।

अदालत ने 'पेदलंदरिकी इलू' नामक योजना से संबंधित तीन अलग-अलग सरकारी आदेशों के विभिन्न प्रावधानों को ''अवैध और मनमाना'' घोषित किया और कहा कि वे एक दूसरे के विरोधाभाषी थे।

न्यायालय ने इन शासनादेशों के संदर्भ में कहा कि राज्य की कोई निश्चित नीति नहीं है और यह समय-समय पर बदलती रही।

अदालत ने एक शासनादेश (जिसमें सभी आवंटन केवल महिला लाभार्थियों के लिए थे) के एक विशेष खंड को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह ''असंवैधानिक, अवैध, मनमाना और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15 (1) का उल्लंघन है।''

उच्च न्यायालय ने अन्य संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का हवाला देते हुए राज्य को निर्देश दिया कि वह पुरुषों और ट्रांससेक्सुअल को उनकी पात्रता के अनुसार महिलाओं के समान घर की जगह आवंटित करे।

न्यायमूर्ति एम सत्यनारायण मूर्ति ने गरीबों के लिए आवास भूमि के आवंटन और घरों के निर्माण की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई रिट याचिकाओं पर शुक्रवार देर रात फैसला सुनाया।

उन्होंने कहा, ''इस तरह के बड़े पैमाने वाली परियोजना के लिए की जा रही पूरी प्रक्रिया बहुत अस्पष्ट और अवैज्ञानिक है। भूमि का आवंटन पारदर्शी और अच्छी तरह से परिभाषित नीति के आधार पर किया जाना चाहिए। आवंटन की प्रक्रिया में कई तरह गड़बड़ी हैं।''

न्यायाधीश ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेदलंदरिकी इलू (सभी गरीबों के लिए आवास) योजना के तहत बनाए जाने के लिए प्रस्तावित घर का आकार राष्ट्रीय भवन संहिता, आंध्र प्रदेश बिल्डिंग नियम, 2017 तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी मॉडल भवन उप-नियमों के अनुसार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह