लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने अवमानना याचिका पर मप्र सरकार के अधिकारियों को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 01:26 IST

Open in App

जबलपुर, आठ नवंबर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों को अदालत के आदेशों का उल्लंघन कर उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था शुरू करने के लिए नोटिस जारी किया। सरकार के एक शीर्ष वकील ने यह जानकारी दी।

उप महाधिवक्ता स्वपनिल गांगुली ने बताया कि अवमानना की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए, मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायमूर्ति वी के शुक्ला की खंडपीठ ने सभी सरकारी अधिकारियों (प्रतिवादियों) को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 12 नवंबर को तय की।

याचिकाकर्ता के वकील आदित्य सांघी ने कहा कि 20 जुलाई, 2020 को उच्च न्यायालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर अदालत की पूर्व अनुमति के बिना चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने और शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि विभाग ने इस निर्देश का उल्लंघन किया जिसके कारण अवमानना की याचिका दायर की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों