लाइव न्यूज़ :

वकीलों के मौजूदा ड्रेस कोड को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्‍च न्‍यायालय ने जवाब मांगा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:16 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाई इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ताओं के वर्तमान ड्रेस को जनहित याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। उक्त याचिका पर अदालत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी करते हुए, केंद्र सरकार व इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रशासन समेत सभी प्रतिवादियों से जवाब तलब किया है।

मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होनी है।

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रथम की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता अशोक पांडेय की याचिका पर उक्त आदेश पारित किया।

याची के अनुसार उन्होंने अपनी याचिका में बार काउंसिल के उस नियम को चुनौती दी है जिसमें अधिवक्ताओं के लिए अदालत कक्ष में काला कोट, गाउन और बैंड धारण करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि वकीलों के लिए वर्दी/ड्रेस निर्धारित करने का अधिकार बार काउंसिल ऑफ इंडिया को देते हुए यह प्रावधान किया गया था कि ऐसा करते हुए स्थानीय जलवायु को ध्यान में रखा जाएगा लेकिन लेकिन बार काउंसिल ने पूरे देश और पूरे साल के लिए एक ही ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया।

याची का कहना है कि भारत में जहां तमाम क्षेत्रों में 9 महीने और कुछ क्षेत्रों में 12 महीने गर्मी पड़ती है, वहां काला कोट और गाउन पूरे साल भर के लिए निर्धारित करना ‘एडवोकेट्स एक्ट’ के संबंधित प्रावधान और संविधान के अनुच्छेद 14 व 21 का उल्लंघन है।

याचिका में वकीलों के बैंड के बाबत कहा गया है कि ऐसे बैंड को ईसाई देशों में प्रीचिंग बैंड कहा गया है जिसे बड़े ईसाई धर्मगुरु तब धारण करते हैं जब वे धार्मिक प्रवचन देते हैं। ऐसे में यह बैंड ईसाई धर्म का आवश्यक प्रतीक चिन्ह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र