लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार में जानवरों के खुले में वध पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:28 IST

Open in App

नैनीताल, 14 दिसंबर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को शहरी विकास सचिव समेत सरकारी अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे अदालत के प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार जिले में सार्वजनिक रूप से जानवरों का वध जारी रहने का आरोप लगाने वाली अवमानना याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा ।

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शरद शर्मा ने नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए अधिकारियों को तीन सप्ताह का समय दिया है ।

अवमानना याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरिद्वार जिले में लाइसेंसी बूचडखानों की गैरमौजूदगी के बावजूद मांस विक्रेताओं द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से सार्वजनिक तौर पर जानवरों का वध किया जा रहा है ।

याचिका में कहा गया है कि 2018 और 2019 में उच्च न्यायालय के खुले में जानवरों के वध पर प्रतिबंध के आदेशों का उल्लंघन करते हुए यह प्रथा चल रही है । गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने लाइसेंसी बूचडखानों में ही पशु वध की अनुमति दी थी।

शहरी विकास सचिव के अलावा हरिद्वार के जिलाधिकारी, रूडकी के उपजिलाधिकारी, हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी और मंगलौर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को भी नोटिस जारी किए गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!