लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने दृष्टिबाधित कोविड-19 रोगियों से संबंधित याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, दो जून बंबई उच्च न्यायालय ने कोविड-19 की चपेट में आए दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग से संबंधित जनहित याचिका पर बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी ने की पीठ ने राज्य सरकार को मामले की अगली सुनवाई यानी 10 जून तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

ब्रेल पत्रिका के संपादक स्वागत थोराट की इस जनहित याचिका में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को रेखांकित किया गया है।

अधिवक्ताओं आसिम सरोडे और अजिंक्य उदाने द्वारा दाखिल की गई इस याचिका में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिये विशेष कोविड-19 वार्ड बनाने, विशेष प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात करने और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में अदालत से अपील की गई है कि वह राज्य के दिव्यांगता आयुक्त को वायरस संक्रमण के चलते जान गंवाने दृष्टिबाधिक लोगों की संख्या बताने का निर्देश दे। याचिका में उनके परिवारों को मुआवजा या वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू