लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप के जरिये चुनाव प्रचार के मामले में उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:38 IST

Open in App

चेन्नई, 24 मार्च मद्रास उच्च न्यायालय ने पुडुचेरी की भाजपा इकाई द्वारा व्हाट्सएप के जरिये प्रचार करने के लिये स्थानीय मतदाताओं के मोबाइल फोन नंबर लेने के आरोपों पर बुधवार को चुनाव आयोग से विस्तारपूर्वक जवाब देने के लिए कहा।

डेमोक्रेटिक यूथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष आनंद ने अपनी जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि भाजपा उम्मीदवारों ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से मोबाइल फोन नंबर हासिल करके अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिये व्हाट्सएप समूह बनाए हैं।

याचिकाकर्ता ने अदालत से इस मामले की जांच के लिये विशेष जांच दल गठित करने और भाजपा उम्मीदवारों को ऐसा करने से रोकने की अपील की है।

यह मामला बुधवार को जब मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ के समक्ष आया तो पीठ ने कहा कि डीवाईएफआई द्वारा इस संबंध में दाखिल की गई शिकायत जांच के लिये साइबर अपराध प्रकोष्ठ को भेज दी गई है।

चुनाव आयोग को शुक्रवार तक इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिये कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल