लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने कृषि बाजारों में ‘पल्लेदारों’ की स्थिति पर दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड को सिर पर बोझा ढोने वाले या ‘पल्लेदारों’ की दुर्दशा और काम करने की स्थिति को लेकर दायर याचिका पर नोटिस जारी किये।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने राष्ट्रीय हमाल पंचायत एवं अन्य असंगठित कामगार यूनियन की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने कृषि उपज बाजार समिति, आजादपुर को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले में अब 16 फरवरी को सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता यूनियन का दावा है कि उसके सदस्यों में मुख्य रूप से फलों और सब्जियों के लिए एशिया के सबसे बड़े थोक बाजार आजादपुर मंडी में काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि पल्लेदार मुख्य रूप से कृषि उपज को उतारने और चढ़ाने का काम करते हैं और अधिकारियों ने 1980 से ही उनके पारिश्रमिक में संशोधन नहीं किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों की आधिकारिक पहचान स्थापित करने के लिए लाइसेंस ही एक मात्र दस्तावेज है और अधिकारी इन पल्लेदारों को वह भी नहीं जारी कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि पल्लेदार दिल्ली के कृषि बाजारों में मुख्य रूप से बंधुआ मजदूर की तरह काम कर रहे हैं जो कि संविधान के अनुच्छेद 23 का उल्लंघन है।

याचिका में कहा गया कि उनके पास कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है और कठिन श्रम वाले इस काम से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। राज्य या इसके अधिकारियों द्वारा इनकी कोई मदद नहीं की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां