लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने आवासीय इलाके में शराब के ठेके के खिलाफ याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शहर के निवासियों के एक समूह की याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा। इन लोगों ने जंगपुरा में अपने मुहल्ले के बाहर शराब का एक ठेका खोले जाने के प्रस्ताव को इस आधार पर चुनौती दी है कि किसी शैक्षणिक या धार्मिक स्थल या अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में शराब का ठेका खोलने की अनुमति नहीं है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की एकल पीठ ने दिल्ली सरकार के वकील और आयुक्त (आबकारी, मनोरंजन और लग्जरी कर) से कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्देश लें। साथ ही अदालत याचिका तीन दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दी।

अदालत ने कहा कि वह दिल्ली सरकार और आयुक्त का जवाब मिलने के बाद ही शराब ठेका के लाइसेंस धारक को नोटिस जारी करने पर विचार करेगी।

अदालत यहां जंगपुरा-ए के निवासियों की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जो अपने इलाके में शराब/बीयर के एक प्रस्तावित ठेके का विरोध कर रहे हैं।

प्रवीण अरोड़ा और अन्य द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि उक्त स्थान पर शराब या बीयर का ठेका खोलने का प्रस्ताव दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सहित संबद्ध कानूनों के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह