लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने कोविड-19 से मौत मामले में अनुग्रह राशि के लिए दायर याचिका पर केंद्र, एनडीएमए से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एनडीएमए) से एक महिला की याचिका पर जवाब मांगा है। महिला ने अपनी याचिका में कोविड-19 से अपनी मां की मौत के लिए अनुग्रह राशि दिलाने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर के लिए सूचीबद्ध करते हुए प्राधिकारियों को नोटिस जारी किया और उन्हें इस पर अपने जवाब दााखिल करने के निर्देश दिये।

महिला की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि मरीज बुखार तथा अन्य दिक्कतों से पीड़ित थीं और उन्हें यहां सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट में 28 अप्रैल को भर्ती कराया गया और आरटी-पीसीआर जांच में कोविड-19 की पुष्टि होने पर अस्पताल ने मरीज को अपने यहां से छुट्टी दे दी।

याचिकाकर्ता संतोष यादव की ओर से पेश होते हुए वकील आनंद ने कहा कि गंभीर स्थिति में अस्पताल ने महिला का नाम काट दिया और महामारी की दूसरी लहर की वजह से उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल पाया, जिससे तीन मई को मरीज बिमला देवी की घर में ही मौत हो गई।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि एमसीडी से वह अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल नहीं कर पाई क्योंकि इस प्रक्रिया में उनके भाई ने सहयोग नहीं किया। याचिका में कहा गया कि आपदा प्रबंध अधिनियम के तहत जीवन की क्षति के मामले में अनुग्रह राशि प्रदान करना ही केवल वैधानिक दायित्व नहीं है बल्कि संविधान के तहत भी यह दायित्व है क्योंकि यह संविधान में प्रदत्त जीवन के अधिकार को भी प्रभावित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर