लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने वित्तीय मदद देने की बुजुर्ग वकील की याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: July 24, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने वित्तीय मदद और इलाज कराने की मांग करने वाली 68 वर्षीय वकील की याचिका पर केंद्र तथा दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने यााचिका पर 22 जुलाई को नोटिस जारी किया और केंद्र तथा दिल्ली सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का वक्त दिया।

वकील ने कहा कि वह दिल्ली की अदालतों में काम कर रही थीं और अभी उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है। उन्होंने अदालत को बताया कि वह बढ़ती उम्र के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा दाएं हाथ में विकलांगता से जूझ रही हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से कई बार अनुरोध करने के बावजूद उन्हें वित्तीय मदद की याचिकाओं पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बीमारियों के लिए उच्चतम न्यायालय में दिल्ली सरकार स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों से परामर्श कर रही थीं और उनके पास अपने अच्छे इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।

इस मामले पर अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?