लाइव न्यूज़ :

कैंसर रोगी के टीकाकरण के मामले पर उच्च न्यायालय ने केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक कैंसर रोगी की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, जिसमें उसे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कोविड-19 की दूसरी खुराक के रूप में कोवैक्सिन टीका लगाने की अनुमति मांगी गई है। रोगी को पहली खुराक कोविशील्ड टीके की दी गई थी।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को नोटिस जारी किया और अधिकारियों से इसे विशेष मामला मानते हुए याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा।

अदालत ने कहा, ''वह कैंसर रोगी है और उसकी विशेष जरूरतें हैं। विशेषज्ञों को इसपर विचार करना चाहिये।''

मामले पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।

केंद्र सरकार के स्थायी वकील अनुराग अहलुवालिया ने मंत्रालय की ओर से नोटिस को स्वीकार किया।

याचिकाकर्ता मधुर मित्तल ने कहा कि पिछले साल सितंबर में, उन्हें कैंसर (स्टेज फोर रीनल सेल कार्सिनोमा) का पता चला था और उन्हें संक्रमित अंगों, यानी किडनी और लिम्फ नोड को हटाने के लिए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी गई थी और अक्टूबर 2020 में उनका ऑपरेशन कर संक्रमित अंगों को हटा दिया गया।

याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता नितेश जैन ने कहा कि इस साल 13 मार्च को, उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक मिली और इसके तुरंत बाद, उन्हें गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे।

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को कैंसर के इलाज के लिए मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर न्यूयॉर्क, अमेरिका से जांच कराने की सलाह दी गई है और उन्होंने अपाइंटमेंट के लिए संस्थान से संपर्क किया।

अधिवक्ता संजय एस छाबड़ा के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि मित्तल कोविड ​​​​-19 टीकों की दोनों खुराक एक साथ टीका लेना चाहते थे। डॉक्टर की सलाह और कोविशील्ड टीका लगवाने से पैदा हुईं जटिलताओं को देखते हुए वह कोवैक्सिन को दूसरी खुराक के रूप में लेना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल