लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने नोट पर नेताजी की तस्वीर के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:56 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विभिन्न करेंसी नोट पर महात्मा गांधी की तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छापने का अनुरोध करने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार को केंद्र को आठ सप्ताह का समय दे दिया।

खुद को स्वतंत्रता सेनानी बताने वाले 94 वर्षीय याचिकाकर्ता हरेंद्रनाथ विश्वास ने जनहित याचिका में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने नेताजी को उचित मान्यता नहीं दी है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि भारतीय करेंसी नोट पर नेताजी की तस्वीर छापी जानी चाहिए।

भारत सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वाई जे दस्तूर ने याचिका पर हलफनामा दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय मांगा।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के आग्रह को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि मामले को अगले साल 21 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू