लाइव न्यूज़ :

गैर कोविड मरीजों को ‘परेशानी’ पर उच्च न्यायालय ने केंद्र, असम सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:57 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 दिसंबर गौहाटी उच्च न्यायालय ने राज्य के विभिन्न अस्पतालों में गैर कोविड-19 मरीजों को समुचित उपचार से इनकार किए जाने के मामले पर केंद्र और असम सरकार को नोटिस जारी किया है।

मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) एन कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति मनीष चौधरी की पीठ ने असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों को तीन हफ्ते में अपना जवाब देने को कहा है ।

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने एक हलफनामा भी दिया है जिसमें कहा गया है कि अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के भर्ती होने के चलते गैर कोविड मरीजों को समुचित इलाज से इनकार किया गया।

यह याचिका 14 अगस्त को दाखिल की गयी थी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, असम सरकार और राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को प्रतिवादी बनाया गया है।

सैकिया ने अपनी याचिका में कहा है कि आपात स्थिति में भी उपचार के लिए असम के अस्पतालों में भर्ती होने पर कई मरीजों को कोविड-19 नहीं होने का प्रमाणपत्र देने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न अस्पतालों द्वारा अपनायी गयी अनुचित नीतियों के कारण हालिया महीनों में सड़क दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब