लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने पेटा की याचिका पर एडब्ल्यूबीआई, सीजेडए से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एनजीओ पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की एक याचिका पर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) से जवाब मांगा है। याचिका में नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर कई सर्कसों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने याचिका पर एडब्ल्यूबीआई और सीजेडए को नोटिस जारी किए और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा।

अदालत ने मामले में आगे की सुनवाई 25 फरवरी को निर्धारित की।

पेटा का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अमन हिंगोरानी ने कहा कि एडब्ल्यूबीआई के अनुसार अब केवल छह सर्कस चल रहे हैं, हालांकि, उनमें से केवल दो को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

एडब्ल्यूबीआई और सीजेडए का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्र सरकार के स्थायी वकील राजेश गोगना ने कहा कि सभी छह सर्कस को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और दो सप्ताह में वह अदालत को बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई की स्थिति से अवगत करा पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस