लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने हरिद्वार कुंभ मेले के संबंध में स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 23:34 IST

Open in App

नैनीताल, 13 जनवरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के बीच होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले के लिए वेंटीलेटर, आइसीयू और अस्पताल में बिस्तरों की संख्या जैसी स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों पर बुधवार को रिपोर्ट मांगी ।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया है कि राज्य में पृथक-वास केंद्र और कोविड केयर सेंटर बुरी हालत में हैं ।

पीठ ने हरिद्वार जिला न्यायाधीश को मार्च—अप्रैल में होने वाले आगामी हरिद्वार कुंभ को लेकर जिले में वेंटीलेटर, आइसीयू, अस्पताल में बिस्तर, उपकरण, स्टाफ की क्षमता आदि को लेकर 21 फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।

अदालत ने जिला न्यायाधीश से रिपोर्ट देने करने को कहा है ताकि कुंभ मेला व्यवस्थाओं की सही तस्वीर सामने आ सके ।

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य सचिव, मेला आयोजक तथा जिलाधिकारी को एक बैठक कर दिशानिर्देश तैयार करने तथा रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर