लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत कोष के उपयोग पर दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए ‘अनुसूचित जाति उप-योजना’ के तहत कोष के उपयोग के बारे में एक याचिका पर दिल्ली सरकार को मंगलवार को अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता हरनाम सिंह की जनहित याचिका (पीआईएल) पर नोटिस जारी किया। पीठ ने इस याचिका पर दिल्ली सरकार के साथ ही केंद्र से भी जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता ने अधिवक्ता महमूद प्राचा और जतिन भट्ट के मार्फत दायर याचिका में कहा है कि 1980 में छठी पंचवर्षीय योजना में शुरू की अनुसूचित जाति उप-योजना वार्षिक योजनाओं में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों व केंद्रीय मंत्रालयों में विकास के सभी क्षेत्रों में लाभों का न्यूनतम प्रवाह संबद्ध राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की आबादी के अनुपात में करने का मार्ग प्रशस्त करती है।

याचिकाकर्ता की यह शिकायत है कि उप-योजना के तहत प्राधिकारों द्वारा आवंटित कोष का बहुत कम उपयोग किया गया, जो दिल्ली की अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों को संविधान के अनुच्छेद 14,15,16, 21,21ए, 37, 38, 39, 41, 46 और 47 के तहत प्रदत्त कई अधिकारों का हनन करता है।

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार कोष को अन्य मद में उपयोग कर रही है जबकि कोष को व्यय करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है और यह विशेष रूप से अनुसूचित जाति के लिए है।

इस विषय की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है