लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने पंजाब और हरियाणा से ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उत्पन्न हालात की जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मई पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को दोनों राज्यों की सरकारों से ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उत्पन्न हालात की जानकारी मांगी।

अदालत ने हरियाणा से जमीनी स्तर पर किये गए कामों की विस्तृत जानकारी मांगी है।

न्यायमूर्ति राजन गुप्ता तथा न्यायमूर्ति करमजीत सिंह की पीठ ने पंजाब के महाधिवक्ता अतुल नंदा से ग्रामीण इलाकों के हालात की निगरानी के बारे में सवाल पूछा, जहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

इस पर नंदा ने कहा कि वह अगली सुनवाई में एक संक्षिप्त हलफनामा पेश करेंगे। पीठ ने उनकी इस बात को स्वीकार कर लिया।

अदालत ने पंजाब, हरियाणा और केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 महामारी के प्रबंधन से संबंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया।

हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन से जब ग्रामीण इलाकों में बीमारी फैलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस संबंध में एक योजना बनाई गई है और हालात पर नजर रखने के लिये प्रत्येक जिले में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता