लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी हनी बाबू की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:32 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पितवार को एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू की ताजा स्वास्थ्य रिपोर्ट सौंपने का निर्देश यहां के एक निजी अस्पताल को दिया।

इस साल मई में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बाबू को नवी मुंबई के तलोजा जेल से ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उनके वकील युग चौधरी ने मई में अदालत को बताया था कि बाबू को आंखों में गंभीर संक्रमण सहित कई बीमारियां हैं।

जुलाई 2020 में गिरफ्तारी के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन निजी अस्पताल में भर्ती होने से पहले संक्रमण से उबर चुके थे।

उच्च न्यायालय स्वास्थ्य आधार पर जमानत देने की मांग करने वाली बाबू की पत्नी जेनी रोवेना की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

बृहस्पतिवार को बाबू की ओर से पेश हुए वकील पायोशी रॉय ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ को बताया कि वह आंखों की बीमारी से काफी हद तक उबर चुके हैं।

वकील रॉय ने कहा, ''हम और राहत के लिए दबाव नहीं बना रहे हैं और अदालत अस्पताल से डॉक्टरों की रिपोर्ट मांग सकती है।''

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद अदालत ने अस्पताल को 6 अगस्त को अगली सुनवाई से पहले एक सीलबंद लिफाफे में एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

बाबू को 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुणे पुलिस ने आरोप लगाया था कि वहां 'भड़काऊ' भाषण दिए गए, जिसके चलते अगले दिन भीमा कोरेगांव युद्ध स्मारक पर जातिगत हिंसा हुई और कार्यक्रम को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल