लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने ओड़िशा में कोविड मौतों पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:27 IST

Open in App

कटक, आठ सितंबर उड़ीसा उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस महामारी के चलते हुई मौतों के संबंध में दाखिल सरकारी हलफनामे में कई विसंगतियां निकाली हैं।

सरकारी आंकड़ों में बताया गया कि इस साल 15 जुलाई से 31 अगस्त तक 47 दिनों में 3097 मौतें हुईं।

अदालत ने मंगलवार को कहा, ‘‘ पहले यह बताया गया कि 15, 2021 तक 4925 मौतें हुईं।

उसने कहा, ‘‘ (लेकिन) छह सितंबर 2021 का हलफनामा दर्शाता है कि 31 अगस्त, 2021 तक महामारी के कारण ओड़िशा में 8022 मौतें हुईं।’’

अदालत ने सवाल किया कि इन आंकड़ों तक कैसे पहुंचा गया।

उसने सरकार को अक्टूबर तक नया हलफनामा देने का आदेश दिया। अदालत इस मामले में अब सात अक्टूबर को आगे सुनवाई करेगी।

मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर की अगुवाई वाली खंडपीठ उस रिट याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए कोविड टीकाकरण को गति प्रदान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

उच्च न्यायालय ने बुजुर्गों की अनुमानित लक्षित जनसंख्या के बारे में जानना चाहा एवं राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि यह लक्ष्य 2011 की जनगणना के आधार पर या 2021 के अनुमानित आंकड़े पर तय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं